जीपीडीपी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया
भागलपुर, जून 13 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में जीपीडीपी (ग्राम पंचायत विकास योजना: को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसकी अध्यक्षता बीपीआरओ कामेश्वर नारायण ने की। बैठक में पहले दिन शुक्रवार को पंचायत स्तरीय सभी विभाग के अधिकारियों, लेखापाल, कार्यपालक सहायक आदि आदि को जीपीडीपी के बारे में उन्होंने विस्तृत प्रशिक्षण दिया। 16 वें वित्त आयोग और सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करने सहित महिला हितैषी पंचायत, बाल हितैषी पंचायत आदि के बारे में भी प्रशिक्षण दिया। बीपीआरओ ने बताया कि शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- जीपीडीपी एवं 16वीं वित्त आयोग योजना को लेकर कार्यशाला आयोजित यह भी पढ़ें- विकास कार्यों को गति देने के लिए मार्गदर्शिका जारी करने की मांग
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.