लखनऊ, मई 8 -- आधार कार्ड बनवाने या आधार में संशोधन करने वालों के लिए राहत की खबर हैं। लखनऊ मुख्यालय के डाकघरों में अब रविवार को भी आधार सेवा के काउंटर खुलेंगे। इसके लिए प्रथम चरण में लखनऊ जीपीओ और लखनऊ चौक प्रधान डाकघर सहित 8 डाकघर को चिन्हित किया गया है। जहां आधार संबंधी सेवाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि हर रविवार सुबह 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक आधार सेवाएं देने के लिए कार्यालय के काउंटर खुले रहेंगे। इस दौरान आधार नामांकन, आधार कार्ड में संशोधन, पता, मोबाइल नंबर, अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट सेवाओं का लाभ उठा सकते है। यह सुविधा रविवार को जीपीओ, चौक, इंदिरानगर, गोमतीनगर, अलीगंज राजेंद्र नगर, आलमबाग और आवास विकास कालोनी के डाकघरों में मिलेंगी। इसके अलावा 19...