रांची, जुलाई 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। डाक सेवाओं को आधुनिक और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में डाक विभाग ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रांची जीपीओ में एक वर्ष पूर्व शुरू की गई सेल्फ बुकिंग कियोस्क सेवा का विस्तार करते हुए अब डोरंडा, धनबाद, जमशेदपुर और देवघर के प्रमुख डाकघरों में भी यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था से ग्राहकों को स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक कराने के लिए अब काउंटर पर लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, सेल्फ बुकिंग कियोस्क एक डिजिटल मशीन है, जिसके माध्यम से ग्राहक स्वयं अपनी डाक सामग्री की बुकिंग कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र की क्षमता बढ़ी इसके तहत मशीन पर प्रेषक और प्राप्तकर्ता का विवरण दर्ज करने के बाद स्पीड पोस्ट या पार्सल का विकल्प चुनकर शुल्क का भुगतान ऑनलाइन...