पटना, मार्च 6 -- राजधानी की सड़कों को जाम मुक्त बनाने व सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण उन्मूलन का विशेष अभियान चलाया गया। पटना के विभिन्न अंचलों और नगर निकायों में प्रशासन, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्थायी दुकानों, ठेले-खोमचों और अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभिन्न इलाकों से 27 हजार तीन सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया व अतिक्रमण सामग्री जब्त की गई। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई में जीपीओ गोलंबर व स्टेशन के आसपास के इलाके से अतिक्रमण हटाया गया। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नूतन राजधानी अंचल में जीपीओ गोलंबर, स्टेशन रोड, बुद्ध पार्क और वीणा सिनेमा क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर छह हजार का जुर्माना वसूला गया। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.