मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि । शहर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय हेनरी बाजार दाल पट्टी में पढ़नेवाले बच्चों व शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही स्कूल की चहारदीवारी होगी व मेन गेट लगा दिया जाएगा। साथ ही बच्चों को कड़ाके की ठंड में जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। बच्चों के लिए नया डेस्क-बेंच लगाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभागीय पहल शुरू कर दी है। हिन्दुस्तान के विशेष अभियान बोले मोतिहारी का असर हुआ है। स्कूल में बच्चों व शिक्षकों हो रही परेशानी पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। बोले मोतिहारी के तहत हिन्दुस्तान अखबार के 29 नवंबर के अंक में प्रकाशित खबर का शीर्षक था- स्कूल में बेंच-डेस्क और चहारदीवारी नहीं, बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित। इस दौरान बच्चों व शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को विस्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.