बगहा, फरवरी 22 -- बेतिया। पैक्स गोदाम से लेकर मिलरों के गोदाम और एसएफसी के गोदाम तक सीएमआर चावल और धान की मॉनिटरिंग जीपीएस से हो रही है। जीपीएस लगी गाड़ियों से धान की आपूर्ति संबंधित मीलों तक की जानी है। मिलर धान की कुटाई करके समितियां के गोदामों तक पहुंचाएंगे। गोदाम से सीधे एसएफसी के गोदाम तक चावल आपूर्ति करने का प्रावधान है। बाहर से चावल की आपूर्ति नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ सरकार लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। हर हाल में धान के बदले सीएमआर चावल देना है। जिसमें फोर्टीफाइड राइस की मात्रा एक प्रतिशत रहनी चाहिए। हालांकि जांच के बाद ही पता चल सकती है कि बाहरी चावल की कितनी आपूर्ति हो रही है। माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि गरीबों के निवाले के साथ हकमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी निबंधित मिलों पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.