जीपीएस संस्था ने श्रमिकों को किया जागरूक
हमीरपुर, जुलाई 13 -- मौदहा, संवाददाता। ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान जीपीएस द्वारा प्रवासी श्रमिकों एवं उनके परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को ग्राम पंचायत कुनेहटा के पंचायत भवन में 'पूर्व प्रस्थान प्रशिक्षण' कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक राजदेव चतुर्वेदी ने की। उन्होंने संस्था द्वारा संचालित सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों, प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षित प्रवासन का सबसे प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लेना चाहिए।
कार्यक्रम के अवसर पर जानकारी फील्ड ऑफिसर पंकज कुमार ने मजदूर हेल्पलाइन 1800-120-11211 की जानकारी देते हुए संकट में इसका उपयोग करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.