फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। जिले की कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने गश्त प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब पुलिसकर्मियों की मौजूदगी केवल कागजों पर दर्ज नहीं होगी बल्कि उन्हें मौके से जीपीएस लोकेशन के साथ रियल-टाइम फोटो उच्चाधिकारियों को भेजनी होगी। एसपी की इस सख्त मॉनिटरिंग के दायरे में थानेदारों से लेकर क्यूआरटी तक को शामिल किया गया है। हर गश्ती टीम को अपने निर्धारित रूट और पिकेट पॉइंट पर पहुंचकर तत्काल फोटो अपलोड करनी होगी ताकि उनकी वास्तविक लोकेशन की पुष्टि हो सके। इस व्यवस्था से पुलिस महकमे में हड़कंप है, लेकिन बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ने से जनता में सुरक्षा का भरोसा जागा है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि गश्त में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी, जबकि बेह...