लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- पलियाकलां। बजाज शुगर मिल के सभागार में गन्ना सर्वे कार्य को पारदर्शी बनाने के लिए गन्ना विकास परिषद के गन्ना पर्यवेक्षक व चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सर्वे स्टाफ को जीपीएस युक्त एंड्राइड मशीनों और एसजी के सर्वर, मिल ऐप के तकनीकी संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। पिछले वर्षों की सफल कार्यप्रणाली अपनाते हुए इस बार भी सर्वेक्षण के समस्त आंकड़े सीधे गन्ना विकास विभाग के मुख्य सर्वर पर ऑनलाइन एक्सपोर्ट किए जाएंगे। गन्ना सर्वे का यह महत्वपूर्ण कार्य एक मई से 30 जून के मध्य पूर्ण किया जाना है। इस सत्र में भी केवल पौधा गन्ने का विस्तृत सर्वे किया जाएगा, जबकि पिछले वर्ष के जो पौधे पेड़ी में परिवर्तित हुए हैं, उन प्लाटों का केवल भौतिक सत्यापन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 1 मई से शुरू होगा गन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.