हरदोई, मार्च 30 -- हरदोई। अधिकारियों के इशारों पर निरीक्षण करने की परिपाटी को दरकिनार कर अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम जीपीएस ट्रैक करते हुए अचानक मल्लावां की तेंदुआ वृहद गो संरक्षण केंद्र पहुंच गए। एसीएस के वाहन के पीछे-पीछे पशुपालन विभाग के जिम्मेदार भी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने गोशालाओं में हरे चारे की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल और पशुओं के रखरखाव की स्थिति को परखा। हरे चारे की समुचित व्यवस्था देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। वहीं, कुछ स्थानों पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। व्यवस्था संतोषजनक देखने के बाद वो जीपीएस से लोकेशन ट्रैक करते हुए रुदामऊ, केवटी ख्वाजगीपुर और बालामऊ स्थित निराश्रित पशु आश्रय स्थल भी पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं में पशुओं के लिए पर्याप्त भोजन,...