सिद्धार्थ, अप्रैल 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को विकास भवन के आंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूली वाहन चालक केवल वाहन चालक नहीं, बल्कि देश के भविष्य को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि चालक यह समझें कि उनके हाथों में मासूम बच्चों की जिंदगी की जिम्मेदारी है, इसलिए हर समय सजग रहना आवश्यक है। डीएम ने कहा कि सड़क पर छोटी सी लाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.