कोडरमा, जून 28 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया के गुमो माइका नेट के पास जीपीएल सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर राम उर्फ बाबू राम ने शुभारंभ किया। अतिथियों ने सर्वप्रथम खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। आयोजन समिति ने बताया कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच के विकास करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करता है। फाइनल मैच गुमो स्टार क्लब बनाम गुमो जालमिया क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जालमिया क्लब निर्धारित 6 ओवर में 77 रन बनाए। यह भी पढ़ें- क्रिकेट टूर्नामेंट में भरवलिया स्पोर्टिंग क्लब ने जीता खिलाब जवाबी पारी खेलने उतरी गुमो स्टार की टीम 69 रन हीं बना सक...