जीपीएल में ग्लैडिएटर्स टीम के कोच बने धर्मेंद्र
बरेली, मई 25 -- आईपीएल की तर्ज पर गाजियाबाद में पांच जून से 21 जून तक जीपीएल का आयोजन होने जा रहा है। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। गुडलक ग्लैडिएटर्स टीम का कोच बरेली के धर्मेंद्र राणा को बनाया गया है। बता दें कि बदायूं रोड की बीडीए कालोनी निवासी धर्मेद्र राणा ने गली क्रिकेट से अपना खेल जीवन शुरू किया था। ऊधम सिंह राणा और सरला राणा के बेटे ने बिशप मंडल इंटर कालेज में पढ़ाई के दौरान स्कूल क्रिकेट का सफर तय किया। धर्मेंद्र ने बताया कि जीपीएल में रिंकू सिंह, प्रिंस यादव, समीर रिजवी, शिवा सिंह, प्रशांत वीर, करण शर्मा, यश दयाल, माधव कौशिक, आर्यन जुयाल जैसे नामी खिलाड़ी अलग-अलग टीमों से खेलते हुए नजर आएंगे। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद रॉयल्स ने गाजियाबाद नाइट्स को हराया यह भी पढ़ें- बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट में गुलारिया गर्दा बनी विजेता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.