बरेली, मई 2 -- जेपीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता का परचम लहराया है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थान के एमएससी जूलॉजी तृतीय सेमेस्टर के परिणाम घोषित हुए हैं। हिवा नूर ने 78.33% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। नगमा निगार 74.5% अंकों के साथ द्वितीय और कमल कुमार 73.5% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। तीनों मेधावी छात्रों की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। संस्थान के चेयरमैन योगेश पटेल, एमडी वैभव पटेल और डायरेक्टर डॉ. मनोज कांडपाल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...