हाथरस, मई 8 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा जनपद हाथरस की आवश्यक बैठक आज शिक्षक भवन, रमनपुर रोड, हाथरस पर आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए परिषदीय शिक्षकों के जीपीएफ भुगतान एवं पेंशन निर्धारण में हो रहे अनावश्यक विलंब पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि जिन शिक्षकों ने अपने जीवन का अमूल्य समय बेसिक शिक्षा विभाग की सेवा में समर्पित किया, उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद अपने ही वैधानिक देयकों जीपीएफ भुगतान एवं पेंशन निर्धारण के लिए प्रतीक्षा करनी पड़े, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं संवेदनहीन स्थिति है। सेवानिवृत्त शिक्षक अपने जीवन के इस चरण में आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक व्यवहार के अधिकारी हैं, न कि कार्यालयों के चक्कर लगाने के। यह भी पढ़ें- शासनादेश के दो माह बाद भी एनपीएस की राशि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.