कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर। सीएसजेएमयू में स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को समाप्त हो गया। डॉ. नितिन चित्रांशी (ऑस्ट्रेलिया) ने जीन थेरेपी और पेप्टाइड आधारित ड्रग डिलीवरी प्राणियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. शशांक सिंह ने प्राकृतिक उत्पादों को कैंसर लक्षित औषधियों में परिवर्तित करने की रणनीतियों पर व्याख्यान दिया। डॉ. एचवी राव ने डेंगू वायरस के विरुद्ध पौधों की एंटी वायरल क्षमता पर अपना शोध प्रस्तुत किया। डॉ. कपिल देव ने औषधीय पौधों के संरक्षण, सतत उत्पादन और औद्योगिक उपयोग पर विशेष बल दिया। डॉ. राकेश मौर्य ने तनाव प्रबंधन, डॉ. राजीव तालियान, डॉ. निखिल कुमार सचान ने भी विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.