गोरखपुर, जून 23 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से तीन दिवसीय हैंड्स ऑन ट्रेनिंग ऑन रिकॉम्बिनेंट डीएनए टेक्नालॉजीज एड बायोइनफॉर्मेटिक्स विषय पर कार्यशाला का शुभारम्भ सोमवार को हुआ। उद्घाटन के बाद कार्यशाला पुस्तिका का विमोचन अतिथियों ने किया। सोसायटी फॉर प्लांट बायोकेमिस्ट्री एंड बायोटेक्नोलॉजी (एसपीबीबी), नई दिल्ली का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि जेसी बोस नेशनल फेलो के अध्यक्ष प्रो. नागेन्द्र कुमार सिंह ने जीनोमिक्स एवं जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नए शोध पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रतिभागियों को शोध में उत्कृष्टता एवं नवाचार की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि ऐसी प्रशिक्षण कार्यशालाएं विद्...