जीने से गिरे मजदूर ने तोड़ा दम
उन्नाव, जून 22 -- चकलवंशी, संवाददाता। जीने से गिरकर जख्मी हुए मजदूर की इलाज के दौरान अस्पताल में रविवार शाम मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आसीवन थाना क्षेत्र के चौधरीखेड़ा गांव निवासी 52 वर्षीय ज्ञान प्रकाश पुत्र स्व. लक्ष्मण प्रसाद बुधवार मजदूरी करने के लिए लखनऊ गया था। यहां वह एक निर्माणाधीन भवन में काम कर रहा था। शुक्रवार को जीने से नीचे उतर रहा था। इसी बीच संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर कर घायल हो गया। उसे इलाज के लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रविवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लेकर गांव चले आए। मृतक ज्ञान प्रकाश के छोटे भाई ज्ञान स्वरूप ने सोमवार को पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.