जीने से गिरकर युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
औरैया, मई 20 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव बंशी में जीने की सीढ़ियों से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव बंशी निवासी मिथुन पुत्र लालू किसी काम से घर की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी अछल्दा ले गए। यह भी पढ़ें- छत से गिरकर बुजुर्ग घायल चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजन यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.