धनबाद, अप्रैल 13 -- साउथ तिसरा, नॉर्थ तिसरा और जीनागोरा कोलियरी क्षेत्र के मजदूरों के लिए बड़ी खबर है। पिछले लगभग दो वर्षों से बंद पड़ा जीनागोरा एमडीओ लोडिंग प्वाइंट एक बार फिर से चालू हो गया है। झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के महापौर संजीव सिंह के प्रयासों से करीब 500 मजदूरों को दोबारा रोजगार मिल गया है। लोडिंग प्वाइंट के शुरू होने के अवसर पर रविवार को मेयर संजीव सिंह खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और विधिवत कार्य की शुरुआत कराई। कहा कि उन्होंने कहा कि लोडिंग प्वाइंट का संचालन मजदूरों के हित में एक बड़ी जीत है। हमारा लक्ष्य हमेशा से उनकी आजीविका सुरक्षित करना रहा है। मजदूरों के हक के लिए हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। जेएमएम, कांग्रेस, राजद और जनता मजदूर संघ सहित अन्य संगठनों ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.