जीनस पेपर मिल में नहीं बुझी आग, 30 घंटे से दमकलकर्मी जुटे
मुजफ्फर नगर, मई 26 -- सिखेडा थाना क्षेत्र में जानसठ रोड पर स्थित जीनस पेपर मिल में लगी भीषण आग पर सोमवार शाम तक भी काबू पाया नही जा सका। दमकलकर्मी पिछले 30 घंटे से लगातार आग बुझाने में जुटे हुए है। हालाकि बाहरी जनपदों से आयी गाडियों को वापस भेज दिया गया है। दस गाडियों के साथ दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। जानसठ रोड पर स्थित जीनस पेपर मिल में रविवार की मध्यान्ह 11 बजे आग लग गयी थी। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विक राल रुप धारण कर लिया था। आग की सूचना पर सीएफओ अनुराग कुमार व एफएसओ आरके यादव दमकल गाडियों को लेकर मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- पेपर मिल में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियां और 50 दमकल कर्मी बुझाने में जुटे आग की तीव्रता को देखते हुए पेपर मिलों से पांच फायर टैंकर बुलाए गए थे। वही गाजियाबाद, मेरठ, शामली, सहानरपुर, बिजनौर जनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.