रामपुर, फरवरी 2 -- रामपुर,संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बिलासपुर और शहजादनगर थाना प्रभारी को हटा दिया है। इसके अलावा बिलासपुर कोतवाली के अन्य पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। बिलासपुर थाना प्रभारी बलवान सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है। जबकि,पुलिस लाइन में तैनात जीत सिंह को बिलासपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। शहजादनगर थाना प्रभारी हरेंद्र यादव को अपराध शाखा भेजा गया है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात कुलदीप राणा को शहजादनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। अपराध निरीक्षक बिलासपुर मनीराम सिंह को प्रभारी साइबर सेल, उपनिरीक्षक ओमकार सिंह को थाना बिलासपुर से थाना टांडा,उपनिरीक्षक महेश चंद को थाना बिलासपुर से थाना टांडा, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह किशोर को थाना खजुरिया से थाना शाहबाद, उपनिरीक्षक बबलू चौधरी को थ...