जमशेदपुर, जनवरी 3 -- जमशेदपुर। जीत महतो की मौत में सांसद विद्युत वरण महतो परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ढांढस बंधाया। मृतक की मां पूजा महतो ने सांसद को घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरीके से जीत महतो को गिरफ्तार किया गया, वह कई संदेह पैदा करता है। इसके अलावा पुलिस द्वारा आनन-फानन में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराना भी संदेह के घेरे में है। सांसद ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि परिजनों को दो लाख रुपये दिए गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यह राशि किस मद से, किसकी स्वीकृति से और किस आधार पर दी गई। क्या राज्य में एक युवा झारखंडी की जान की कीमत सिर्फ दो लाख रुपये है? उन्होंने आरोप लगाया कि एक मोबाइल चोरी के संदेह में जीत महतो को जबरन गिरफ्तार किया गया और पुलिस प्रताड़ना के कारण उसकी मौत हुई। संबंधित थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.