जीत तक जारी रहेगी लड़ाई; ट्रंप के दावे के बीच ईरानी सेना का बड़ा ऐलान
नई दिल्ली, मार्च 24 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के शीर्ष सैन्य कमान ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। ईरानी सेना का कहना है कि उसकी सशस्त्र सेनाएं पूर्ण विजय हासिल होने तक लड़ाई जारी रखेंगी। खातम-अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही अलीबादी ने कहा कि ईरान की शक्तिशाली सेनाएं देश की अखंडता की रक्षा में गर्वित, विजयी और अडिग हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह संघर्ष पूर्ण विजय प्राप्त होने तक जारी रहेगा। जनरल अलीबादी की ये टिप्पणियां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के संदर्भ में आई हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि, ईरान ने किसी भी तरह की प्रत्यक्ष वार्ता से इनकार किया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ये जरूर कहा है कि वे क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.