नई दिल्ली, मई 5 -- पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार को जो हुआ, उसने देशभर के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ माने जाने वाला भवानीपुर इस बार ढह गया और बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने यहां 15 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर एक नया इतिहास लिख दिया। लेकिन इस जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वो हैं राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़। खुद सुवेंदु अधिकारी ने इस 'महाविजय' का श्रेय खुलकर राठौड़ और उनके साथ पहुंचे राजस्थान के 8 विधायकों को दिया है।'राजस्थान मॉडल' ने बदली बंगाल की बिसात भवानीपुर की इस जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि रणनीति और संगठन की ताकत का परिणाम है। उन्होंने साफ तौर पर स्वीकार किया कि राजस्थान से आए नेताओं...