हजारीबाग, फरवरी 27 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना परिणाम मे जीत के बाद प्रत्याशी और समर्थकों मे उत्साह आ गया। विजय जुलूस की तैयारी शुरू हो गई। मतगणना केंद्र पर ही भारी उत्साह का माहौल दिखा। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों का भारी जमावड़ा लग गया। जैसे-जैसे रुझान सामने आए, समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। कई प्रत्याशियों ने जीत दर्ज करने के बाद मतगणना केंद्र से निकलकर सीधे विजय जुलूस में शामिल हो गए। जो शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए संबंधित प्रत्याशी के आवास तक पहुँचे। कई प्रत्याशियों का जुलूस मुख्य बाजारों से होकर गुजरा। जहां प्रत्याशी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते नजर आए। प्रत्याशियों और समर्थकों ने अपने-अपने वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जीत का जश...