जीत के बाद भी कानपुर प्रतियोगिता से बाहर
कानपुर, सितम्बर 30 -- कानपुर। यूपी टी-20 दिव्यांग लीग में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में लखनऊ ने मेरठ को 24 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में कानपुर ने नोएडा को छह विकेट से हराया। इस जीत के बावजूद कानपुर की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई। गुरुवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेरठ और लखनऊ के बीच खेला जाएगा। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में खेले गए पहले मैच में नोएडा दिव्यांग किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 67 रन बनाए। जवाब में कानपुर ने 17वें ओवर में चार विकेट पर 68 रन बनाकर मैच जीता। दूसरे मुकाबले में लखनऊ ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 138 रन बनाए। टीम की ओर से चिंटू ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। गेंदबाजी में विक्रमजीत ने पांच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। जवाब में मेरठ ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 114 रन बनाए। इससे लखनऊ ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.