नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार जीत से खुश हैं। हालांकि, वह इस जीत में भी सीख खोजने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने माना कि भले ही गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उनकी टीम को जीत मिली हो, लेकिन कुछ गलतियां भी टीम ने कीं, जिनसे हमें सीखना होगा। आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन है और इस बार भी ऐसा लग रहा है कि खिताब की दावेदार है। पहले सात मैचों में से 5 मैच आरसीबी ने जीत लिए हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। कप्तान रजत पाटीदार ने विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अलावा गेंदबाजों की भी तारीफ की। RCB कैप्टन रजत पाटीदार ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "मुझे लगता है कि वह एक टाइट मैच था, लेकिन इस गेम से बहुत कुछ सीखने को मिला, लेकिन अगर मैं शुरू करूं, तो जिस तरह से हमने अपनी बॉलिंग शुरू की, सबस...