सिमडेगा, फरवरी 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव की मतगणना को लेकर शहर का माहौल सुबह से ही चुनावी उत्सुकता और चर्चाओं से भरा रहा। शहर के प्रमुख पांच चौराहों महावीर चौक, भट्ठी टोली चौक पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। दो रिपोर्टरों की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि रूझानों के शुरुआती दौर से ही हर चौराहे पर अलग-अलग दावे, चर्चाएं और अनुमान का दौर चलता रहा। कहीं लोग अपने पसंदीदा प्रत्याशी की बढ़त की चर्चा कर रहे थे, तो कहीं हार की आशंका पर जोड़ घटाव कर रहे थे। विशेषकर महावीर चौक और भट्टीटोली चौक पर समर्थकों की टोलियां जुटी रहीं। जहां हर नए अपडेट पर तालियां, नारे और कयास तेज़ी से बदलते रहे। कई चौक चौराहों का माहौल अपेक्षाकृत शांत था, लेकिन यहां राजनीतिक विश्लेषणों का दौर चल रहा था। कुछ समर्थक जीत पक्की है जैसे दावे करते दिख...