नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। सोमवार को भाजपा के पक्ष में रूझान आते ही कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लेकर सड़कों पर उतर गए और जमकर जयश्री राम की नारेबाजी की। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कोलकाता में भाजपा मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने सुवेंदु अधिकारी की भी जमकर तारीफ की। इसी तरह का नजारा तृणमूल का गढ़ रहे 24 परगना के काकद्वीप में दिखा जहां लोगों ने जमकर नृत्य किया और नारेबाजी करते हुए कहा कि 'ईबार भाजपा सरकार'। यह भी पढ़ें- बैंड बाजे से लेकर जलेबी पूड़ियों तक; 5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बीच बीजेपी ने शुरू किया जश्नन; वीडियो लोगों ने कहा कि हम बदलाव ...