नई दिल्ली, जनवरी 26 -- प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने एसए20 लीग के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ छह विकेट की हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम अपनी पारी के अंतिम ओवरों में लड़खड़ा गई और उन्हें कम से कम 170 रन बनाने चाहिए थे। कैपिटल्स की टीम ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन बनाए लिए थे लेकिन अंतिम दो ओवर में टीम तीन रन ही बना सकी। लगातार चौथी बार फाइनल में खेल रही सनराइजर्स की टीम ने 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैथ्यू ब्रीटज्के (नाबाद 68 रन, 49 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) और कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 63 रन, 41 गेंद, दो चौके, चार छक्के) के नाबाद अर्धशतक और दोनों के बीच पांचवें विकेट की 114 रन की अटूट साझेदारी से 48 रन पर चार विकेट गंवाने के बावजूद 19.2 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाकर जीत दर्ज की। प्रि...