बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। नई मतदाता सूची जारी होने के बाद अब सदर विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक धुरंधरों को नए सिरे से बिसात बिछानी होगी। यहां पर जीत के अंतर से दोगुने मतदाता कट गए हैं। ऐसे में अबकी बार विधानसभा चुनाव में बिसात बदल सकती है। वर्ष 2022 के चुनाव में यहां भाजपा के प्रकाश द्विवेदी महज 15214 वोट से जीते थे। जबकि यहां नई मतदाता सूची में 37 हजार 705 वोटर कम हो गए हैं। ऐसे में भाजपा सहित अन्य पार्टी के भावी प्रत्याशियों ने नया गुणा भाग शुरू कर दिया है। सदर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2022 के चुनाव में 3,19,364 मतदाता थे। जबकि इस बार की मतदाता सूची में सिर्फ 2,81,659 मतदाता ही रह गए हैं। मतलब 37,705 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। जबकि इस विधानसभा में 18965 नए नाम जोड़े गए हैं। इनमें 9429 महिला और 9536 पुरुष मतदाता शामिल हैं। वहीं मतदाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.