लोहरदगा, मार्च 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर निकाय चुनाव में वार्ड 08 की उम्मीदवार अविनाश कौर की जीत के बाद शनिवार को वार्ड से निकलकर नीम मोहल्ला, बाबा मठ, साइडिंग, पावरगंज चौक ,अखौरी कॉलोनी होते हुए विजय जुलूस निकाला। इनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। विजय जुलूस में डीजे की धुन पर महिला-पुरुष थिरकते नजर आए और जमकर आतिशबाजी की गई। पूरे वार्ड में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लगातार तीसरी बार जीत के बाद अविनाश कौर ने अपने वार्ड के सभी लोगों का जो प्यार,आशीर्वाद मिला है ,उसकी ऋणी है। उनका कहना है जो उम्मीद से उन्हें तीसरी बार फिर से मौका दिए हैं, मैं उसमें खरा उतरूंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.