जीत की हैट्रिक और अब मंत्री पद; कौन हैं कृष्णा पासवान? जिन्हें योगी कैबिनेट में मिल रही जगह
वरिष्ठ संवाददाता, मई 10 -- UP News: योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में फतेहपुर को भी बड़ा तोहफा मिलना तय हो गया है। इस विस्तार में खागा विधायक कृष्णा पासवान मंत्री पद की शपथ लेंगी। खास बात यह है कि दोआबा के राजनीतिक इतिहास में वह पहली महिला विधायक होंगी, जिन्हें मंत्री बनने का गौरव प्राप्त होगा। बीजेपी हाईकमान ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है और शनिवार देर शाम उन्हें लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर तलब किया गया है। खागा सुरक्षित सीट से लगातार तीन बार से कृष्णा पासवान को इससे पहले हुए विस्तार में भी मंत्री बनने के कयास लगाए जाते रहे थे लेकिन कयास हकीकत में नहीं बदल पाए थे। इस बार पार्टी हाई कमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। देर शाम लखनऊ बुलाये जाने के बाद से उनके समर्थकों का उत्साह उफान पर हैं। कृष्णा पासवान का जन्म 1 अगस्त साल 1063 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.