जीत की हैट्रिक : कोसी स्नातक से भाजपा के एनके विजयी
पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- पूर्णिया, धीरज। बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-06 से भाजपा के डॉ. नरेंद्र कुमार यादव (एनके यादव) ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। प्रथम और द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती पूरी होने के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के नीतेश कुमार को 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। डॉ. एनके यादव ने वर्ष 2014 में पहली बार भाजपा के टिकट पर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2020 के चुनाव में भी उन्होंने मतदाताओं का भरोसा हासिल किया और दूसरी बार विधान परिषद पहुंचे। अब 2026 के चुनाव में जीत हासिल कर उन्होंने लगातार तीसरी बार इस सीट पर कब्जा जमाया है। कोसी, सीमांचल, अंग और पूर्वी बिहार के 14 जिलों में फैले इस निर्वाचन क्षेत्र के स्नातक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.