नई दिल्ली, मार्च 9 -- भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। रविवार को फाइनल में टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती। आखिरी मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और तीन ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल ने इस टूर्नामेंट में कुल सात मैच खेले और सभी में भारत को जीत नसीब हुई। हालांकि उनको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में आराम दिया गया था और यही मुकाबला भारत हार गया था। फाइनल जीतने के साथ ही अक्षर पटेल के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जोकि शायद ही कभी कोई दोहरा पाएगा। अक्षर पटेल के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, शायद वह खुद भी नहीं जानते होंगे। दरअसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.