जीत और हार खेल का हिस्सा है: वंदना कटारिया
हरिद्वार, सितम्बर 2 -- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद में बुधवार को राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। वंदना कटारिया स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में नौ संभागों के 362 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले चार सितंबर तक होंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है। निरंतर प्रयास, मेहनत, अनुशासन और टीम भावना सफलता की कुंजी हैं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने भी खिलाड़ियों को आत्मविश्वास के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।
प्रतियोगिता में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.