लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, संवाददाता। जैन सामाज की अंतरराष्ट्रीय संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) की ओर से मंगलवार को डॉ अखिलेश दास स्टेडियम में जीतो क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक चार वर्गो में बनी टीमों ने क्रिकेट में धमाल मचाया। लीग में महिलाओं की टीम भी शामिल हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन एमएलसी अवनीश सिंह ने किया। 10-10 ओवर के इस मैचों में आठ टीमों ने जोरदार खेल का प्रदर्शन किया। महिलाओं की टीम का उत्साह देखते ही बना। प्रतियोगिता में सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में कैलाश चंद्र जैन (82) पूरे उत्साह से शाट लगाते हुए नजर आए। इस मौके पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, आरएसएस के विभाग प्रचारक अनिल, प्रशांत भाटिया, पूर्व डीजीपी अरविन्द जैन, बीबीडी समूह के डायरेक्टर विराज सागर दास, जीतो लखनऊ चै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.