जीतो के फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन में उमड़े लोग
धनबाद, जून 13 -- धनबाद। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) धनबाद लेडीज विंग की ओर से आयोजित दो दिवसीय फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन के पहले दिन सिद्धि विनायक होटल में खरीदारी के लोग उमड़े। लोग एक ही छत के नीचे बेंगलुरु, जयपुर, जमशेदपुर, वाराणसी, इंदौर, छत्तीसगढ़, दिल्ली, कोलकाता सहित कई शहरों की संस्कृति से रूबरू हुए। एग्जीबिशन में फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी अनेक आकर्षक वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। इसमें क्लॉथिंग, फुटवियर, हैंडमेड उत्पाद, ब्राइडल मेकओवर, होम डेकोर, ज्वेलरी, मनोरंजन से जुड़े उत्पादों की खूब खरीदारी की गई। साथ ही लोगों ने विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन भी लुत्फ उठाया। यह भी पढ़ें- फैशन और सृजन के रंगों से सजेगी उड़ान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.