जीतेंद्र मिश्र कल संभालेंगे सीईओ का कार्यभार, राम मंदिर में पहले करेंगे दर्शन-पूजन
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- अयोध्या राम मंदिर की प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्था मंगलवार से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्र के हवाले हो जाएगी। नए सीईओ मंगलवार को नई दिल्ली से अयोध्या पहुंचेंगे और विशेष मुहूर्त में विधिवत कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने स्वयं इसकी पुष्टि की है। वह सुबह 11:40 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सीधे राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन करेंगे और इसके बाद अपने दायित्व का औपचारिक रूप से ग्रहण करेंगे। कार्यभार संभालने के बाद वह भविष्य की कार्ययोजना की रूपरेखा तय करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, नए सीईओ अपने साथ कुछ अफसरों को भी लेकर पहुंचेंगे। वह राम मंदिर में कार्यरत टीम के साथ समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना को जमीनी स्तर पर लागू कराने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। एयरफोर्स में कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.