लखनऊ, दिसम्बर 20 -- लखनऊ, संवाददाता। पूर्व में सैयद वसीम रिजवी और अब जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर ने अपने पूर्व चालक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो की हिंदुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर वीडियो में कह रहे हैं कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सआदतगंज की सुलतान बहादुर रोड पर गए थे। वहां उनके पूर्व चालक ने उन्हें जबरन रोककर कार से खींचने की कोशिश की। वह हाथ में चाकू लिए हुए था। आरोप है कि उनकी हत्या का प्रयास किया गया। पुलिस को फोन करने पर आरोपी भाग निकला। उन्होंने सआदतगंज पुलिस के अलावा पुलिस आयुक्त को भी जानकारी दी है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि घटना स्थल के आसपास के कैमरों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.