जीतू स्टेशनरी से महावीर मंदिर तक सड़क जर्जर, मरम्मत की मांग
लातेहार, जून 20 -- महुआडांड़ प्रतानिधि। प्रखंड के बाजार क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़क जीतू स्टेशनरी दुकान से महावीर मंदिर तक कई सालों से बदहाल है। पूरी सड़क जगह-जगह टूट चुकी है। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से कीचड़ और फिसलन बढ़ गई है। पैदल चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय दुकानदार दीपक कुमार,अनील कुमार का कहना है कि यह मार्ग बाजार का मुख्य रास्ता है। महावीर मंदिर में रोज सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इसी रास्ते से गुजरते हैं। बारिश में तो हालात और खराब हो जाती हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क दुरुस्त मरम्मत करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- सड़क पर पैदल चलना हुआ दूभर फोटो-3- जीतू स्टेशनरी से महावीर मंदिर तक सड़क जर्जर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.