जीतू पटवारी के भाई से 5 घंटे तक पूछताछ, ड्रग्स पैडलर्स से भी कराया सामना; फोन की सर्च हिस्ट्री में क्या-क्या मिला?
इंदौर, जुलाई 12 -- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से राजेंद्र नगर पुलिस ने शनिवार को दूसरी बार करीब 5 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने उनका ड्रग्स पैडलर संजय कौशल उर्फ रौनी भाई और इरफान उर्फ गोलू से आमना-सामना कराया। नाना ने दोनों को पहचानने की बात स्वीकार की, लेकिन ड्रग्स खरीदने या सेवन से जुड़े आरोपों से साफ इनकार कर दिया। पूछताछ के बाद नाना पटवारी को वकील जय हार्डिया की मौजूदगी में जाने दिया गया। डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, नोटिस जारी कर नाना पटवारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सबसे पहले पुलिस ने ड्रग्स पैडलर संजय कौशल और इरफान से पूछताछ की। दोनों ने कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई करने की बात स्वीकार की। इसके बाद दोनों का नाना पटवारी से आमना-सामना कराया गया, लेकिन नाना अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.