जीतपुर में मनी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती
धनबाद, जुलाई 24 -- जीतपुर तिवारी बस्ती में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मौके पर स्थानीय युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों और देशभक्ति की भावना को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्तिक तिवारी, कुंदन तिवारी, त्रिलोचन तिवारी, रामेश्वर तिवारी, सचिन तिवारी, रॉकी तिवारी और उमेश महतो आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: देश के महान क्रांतिकारी थे चंद्रशेखर आजाद यह भी पढ़ें- Bhabua News: चंद्रशेखर आजाद के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- सेंट मैरी एकेडमी में मनाई गई चंद्रशेखर आजाद व लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.