गया, जनवरी 23 -- बाराचट्टी में सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत मामले में केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लिया जायजा बाराचट्टी के तेतरिया खुर्द स्थित दुर्घटना स्थल मुआयना करने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बाराचट्टी एनएच 19 के ग्राम तेतरिया खुर्द के पास 17 जनवरी को हुई थी दुर्घटना गया जी,हिन्दुस्तान संवाददाता। केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को चिट्ठी लिख एनएच अधिकारियों की लापरवाही बतायी है। उन्होंने कहा है कि बाराचट्टी में हो रही दुर्घटनाओं का एनएच अधिकारियों ने अबतक संज्ञान नहीं लिया है। दरअसल, बाराचट्टी एनएच 19 के ग्राम तेतरिया खुर्द के पास 17 जनवरी को हुई दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। महिलाएं अपने घर के बाहर बैठीं थीं। मांझी ने कहा कि तेतरिया खुर्द से बाराचट्टी तक सर्विस रोड...