जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर पौधरोपण
धनबाद, अक्टूबर 4 -- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक व संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मनोज कुमार भुइयां के नेतृत्व में पौधरोपण कर 'एक कार्यकर्ता, एक पौधा' अभियान शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने पौधों को गोद लेकर वृक्ष बनने तक नियमित देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जीतन राम मांझी का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय व जनसेवा की प्रेरणा देता है। मौके पर मनोज कुमार, वीरेंद्र मांझी, सफीक आलम, राहुल सिंह, संदीप कुमार, आर्यन वर्मा, विकास कुमार, उत्तम कुमार, हर्ष कुमार, दिनेश भुइयां, शंकर भुइयां आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण यह भी पढ़ें- Chatra News: पांडेपुरा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.