पटना, मई 16 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी पहल की है। मांझी ने अपने काफिले में चलने वाले वाहनों की संख्या में 50 फीसदी की कटौती का निर्देश दिया है। उनके काफिले में अब न्यूनतम आवश्यकता के अनुसार वाहनों का इस्तेमाल होगा। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने काफिले के वाहनों की संख्या कम करने के निर्णय के साथ-साथ अपने सहकर्मियों को भी ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो सभी विभागीय सहकर्मी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें ताकि मौजूदा वैश्विक संकट में भारत को सशक्त बनाए रखा जा सके। यह भी पढ़ें- मंत्री ने कार छोड़ की तांगे की सवारी, कहा-तेल बचाने के अभियान में कर रहा मदद मांझी ने कहा है कि मौजूदा संकट वैश्वि...