हिन्दुस्तान संवाददाता, दिसम्बर 21 -- हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (से) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार से राज्यसभा की एक सीट पर दावेदारी की है। उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में अपने पुत्र और राज्य सरकार में मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन से कहा कि अगर राज्य सभा की सीट नहीं मिल रही है तो मंत्री पद का त्याग कर दीजिए। मांझी ने रविवार कला सांस्कृतिक केंद्र भवन में पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह में कहा कि राज्यसभा में डॉ संतोष सुमन को जगह मिलनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपने पुत्र संतोष सुमन से कहा-'तू छोड़ दा मंत्री पद का मोह। राज्यसभा सीट बंट गयी है। राज्यसभा की दो सीट भाजपा और दो सीट जदयू को मिल गयी। एक सीट लोजपा को मिली है। हम पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। जबकि भाजपा के बाद हम पार्टी का ही वोटिंग का प्रतिशत मजबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.