धनबाद, जनवरी 15 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में ईस्ट बसुरिया सेक्टर दो के शिव प्रसाद महतो की पुत्री अनुष्का कुमारी ने कांस्य पदक जीता है। वहीं दिल्ली नोएडा में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ईस्ट बसुरिया की श्रेया कुमारी व तेतुलमारी की शिवांगी कुमारी ने बोकारो में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इनके आगमन पर बुधवार को तेतुलमारी व ईस्ट बसुरिया के विभिन्न स्थानों में भव्य स्वागत किया गया। मौके पर जिप सदस्य मो. इसराफिल, मुखिया भीमलाल रजक, धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सिन्हा, दीपक बाउरी, वकील खान, उपेन्द्र कुमार, कुंदन कुमार महतो, देवनारायण महतो, शिव प्रसाद महतो, मनोज कुमार दत्ता, विनोद महतो, गणेश रवानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.