जीतकर लौटीं महिलाओं का चिलियानौला में हुआ सम्मान
अल्मोड़ा, जून 2 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। मिशन इंटर कालेज में संपन्न महिला रामलीला प्रतियोगिता में शानदार अभिनय के बल पर तीसरे स्थान पर रही चिलियानौला नगर पालिका के कलाकारों को पालिका की तरफ से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष अरुण रावत ने महिला कलाकारों के अभिनय को सराहा। कहा कि सार्वजनिक आयोजनों में प्रतिभाग कर क्षेत्र की महिलाओं ने मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की यह कोशिश युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। बता दें कि महिला रामलीला प्रतियोगिता में चिलियानौला की महिलाओं ने लक्ष्मण-सूर्पणखा संवाद में शानदार अभिनय कर तालियां बटोरी थी और तीसरा स्थान प्राप्त किया था। महिला कलाकारों ने भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने का संकल्प जताया। इस दौरान कलाकार हर्षिता खत्री, हर्षिता रावत, गुंजन रावत, गीता रौतेला, पारुल भारद्वाज, तारी बिष्ट,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.